अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप स्काईरूट के रॉकेट इंजन का इसरो ने किया सफल परीक्षण

राष्ट्रीय
Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp

बेंगलुरु, 22 जुलाई (ए) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने हैदराबाद के एक अंतरिक्ष स्टार्टअप स्काईरूट के रॉकेट इंजन का एक सफल परीक्षण किया है। तमिलनाडु के महेंद्रगिरि स्थित इसरो प्रोपल्शन कॉम्पलेक्स (आईपीआरसी) ने यह जानकारी दी।.

इसरो ने शनिवार को एक बयान में कहा कि आईपीआरसी में लिक्विड थ्रस्टर टेस्ट फैसिलिटी (एलटीटीएफ) में शुक्रवार के परीक्षण में रमन-2 इंजन का इस्तेमाल किया गया, जिसे स्काईरूट ने 820 न्यूटन(समुद्र स्तर) और 1,460 न्यूटन (वैक्युम) बल उत्पन्न करने के लिए डिजाइन किया है। इसका सामान्य चैम्बर दबाव 8.5 ‘बार एब्सोल्यूट’ है।

FacebookTwitterWhatsapp