वियना: 14 सितंबर (ए) ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी पर अंतरराष्ट्रीय यात्रा संबंधी प्रतिबंध लगाए जाने के कारण उनके वियना में संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था के सदस्य देशों की वार्षिक बैठक में शामिल होने की संभावना नहीं है और ऐसा कई वर्षों में पहली बार होगा। इस संबंधी घटनाक्रम से अवगत एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
इस्लामी का अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के सम्मेलन में शामिल नहीं होना ईरान और पश्चिमी देशों के बीच तेजी से बिगड़ते संबंधों का एक और संकेत है। जुलाई में नाजुक युद्धविराम समझौता टूटने के बाद अमेरिका और ईरान के बीच रुक-रुक कर फिर से लड़ाई हो रही है।
