ईरान ने बासिज बल के प्रमुख सुलेमानी की मौत की पुष्टि की

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

दुबई: 18 मार्च (ए) ईरान की न्यायपालिका की समाचार एजेंसी ‘मिजान’ ने रिवोल्यूशनरी गार्ड के स्वयंसेवी बासिज बल के प्रमुख जनरल गुलाम रजा सुलेमानी की मौत की मंगलवार को पुष्टि की।

इससे पहले दिन में इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा था कि सुलेमानी और ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी को “कल रात मार दिया गया।”