कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़, वाहन के साथ घसीटने के आरोप में ऑटो रिक्शा चालक गिरफ्तार

राष्ट्रीय
Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp

ठाणे, 15 अक्टूबर (ए) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने कॉलेज की 22 वर्ष की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने और उसे वाहन के साथ कुछ दूर तक घसीटने के आरोप में एक ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।.

ठाणे नगर पुलिस थाने के एक दल ने शुक्रवार सुबह हुई इस घटना के 36 वर्षीय आरोपी को कुछ ही घंटे के भीतर पड़ोसी नवी मुंबई के दीघा से पकड़ लिया।.

FacebookTwitterWhatsapp