गुजरात में मंजलपुर विधानसभा उपचुनाव: भाजपा के सतीश पटेल 8,000 मतों से आगे

राष्ट्रीय
Spread the love

वडोदरा: तीन अगस्त (ए) गुजरात में मंजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की सोमवार को जारी मतगणना के 19 में से चार दौर पूरे होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सतीश पटेल अपने प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार से 8,000 से अधिक मतों से आगे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मतगणना सुबह आठ बजे वडोदरा के मकरपुरा क्षेत्र स्थित भवन स्कूल परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई।