नयी दिल्ली: आठ अगस्त (ए) चार उच्च न्यायालयों में शनिवार को 30 न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई, जिनमें से 20 न्यायाधीश अधिवक्ता हैं जबकि बाकी 10 न्यायिक अधिकारी हैं।
कानून मंत्रालय के एक बयान के अनुसार मद्रास उच्च न्यायालय में 15 न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है, जबकि कलकत्ता उच्च न्यायालय में आठ न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं।
