नयी दिल्ली: 18 मार्च (ए)
गडकरी से मुलाकात के पहले प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी से मुलाकात कर इस बात पर चिंता जताई थी कि सरकार के नए मानक और अत्यधिक शुल्क कई छोटे निर्माताओं को व्यवसाय से बाहर कर सकते हैं, जिससे लाखों परिवारों की आजीविका को खतरा हो सकता है।गडकरी से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ट्रक और बस बॉडी बनाने वालों की यह समस्या थी कि उन्हें लाइसेंस के लिए बहुत पैसे खर्च करने पड़ते हैं, साथ ही इसमें समय भी बहुत लगता है। गडकरी जी ने कहा है कि वे उनकी समस्या को जल्दी हल करेंगे। ’’