थाली भरने वालों और थैली भरने वालों’ के बीच की लड़ाई है किसान आंदोलन: प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp


लखनऊ, 08 दिसम्बर एएनएस। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि किसानों का साथ देने के लिए आज पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को नजरबंद या गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कड़कड़ाती ठंड में बैठे किसानों के लिए खेती, किसानी और एमएसपी बचाने के लिए ये ‘करो या मरो’ की लड़ाई है। ये संघर्ष आपकी (आमजन) थाली भरने वालों और अरबपतियों की थैली भरने वालों के बीच है साथ ही उन्होंने सभी वर्गों व तबकों के लोगों से किसानों का साथ देने का आह्वान किया है।उन्होंने ट्वीट करके कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आखिरी दम तक किसानों के साथ हैं। जो किसान अपनी मेहनत से फसल उगाकर हमारी थालियों को भरता है। उन किसानों को भाजपा सरकार अपने अरबपति मित्रों की थैली भरने के दबाव में भटका हुआ बोल रही है।

FacebookTwitterWhatsapp