पेट में दर्द की शिकायत के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया

राष्ट्रीय
Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp

शिमला, 26 अक्टूबर (ए) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पेट में दर्द की शिकायत के बाद यहां स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।.

सुक्खू को बुधवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया।.चिकित्सकों के अनुसार, अब तक सभी रिपोर्ट सामान्य हैं और मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है।

अधिकारियों ने कहा कि चिकित्सा जांच में पता चला है कि पेट में संक्रमण के कारण उन्हें दर्द हुआ।

चिकित्सकों ने कहा कि उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच जारी है और मुख्यमंत्री अभी अस्पताल में ही रहेंगे।

Facebook
Twitter
Whatsapp