प्रधानमंत्री कार्यालय का वाहन चालक होने का दावा करने वाले व्यक्ति ने नीति आयोग में घुसने की कोशिश की

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 23 जनवरी (ए) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित नीति आयोग परिसर में शुक्रवार को कथित सुरक्षा चूक का मामला सामने आया, जब प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जुड़े होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति को सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया।

सूत्रों ने बताया कि संजीव कुमार नामक व्यक्ति पानी लेने के बहाने परिसर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था।