नयी दिल्ली: आठ अगस्त (ए) अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन किया और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच व्यापार, रक्षा और ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्रों में भारत-अमेरिका के व्यापक वैश्विक रणनीतिक संबंधों को बढ़ाने पर चर्चा की।
दोनों नेताओं ने उभरती प्रौद्योगिकियों और अहम खनिजों के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के अपने संकल्प को भी दोहराया।
