बिहार के गोपालगंज में वोट मांगने गये भाजपा विधायक के काफिले पर पथराव, 14 कार्यकर्ता घायल

गोपालगंज बिहार
Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp

गोपालगंज, 23 अक्टूबर एएनएस। बिहार के गोपालगंज जिले में वोट मांगने गए भाजपा के सदर विधायक सुभाष सिंह के काफिले पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। पथराव में विधायक के काफिले की पांच गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और 14 कार्यकर्ता घायल हो गए। यह घटना थावे थाने के हरदिया गांव में हुई। हमले के बाद भाजपा कार्यकर्ता उग्र हो गए व हमला करने वाले असामाजिक तत्वों के साथ मारपीट करने को उतारू हो गए। लेकिन, सदर विधायक व पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीओ उपेन्द्र कुमार पाल, एसडीपीओ नरेश पासवान, नगर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार राय व थावे थानाध्यक्ष विशाल आनंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। बताया गया है कि गोपालगंज 101 विधानसभा क्षेत्र के थावे थाने के हरदिया गांव में शुक्रवार को भाजपा विधायक सुभाष सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ वोट मांगने के लिए गए थे। गांव में पगडंडी रास्ता होने के कारण वे बाइक पर सवार होकर लोगों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे थे। उसकी चार पहिया गाड़ी उनके पीछे-पीछे आ रही थी। इस बीच हरदिया गांव में कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव में विधायक बाल-बाल बच गए। इसके बाद हमलावर अपनी-अपनी छतों से ईंट-पत्थर फेंकने लगे। 

Facebook
Twitter
Whatsapp