अलप्पुझा (केरल): पांच मार्च (ए) जिले में नूरानाड के पास एक मंदिर में उत्सव के लिए लाए गए तीन हाथियों में से एक पिछली रात हिंसक हो गया, जिससे उसका महावत घायल हो गया और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
बाद में वन्यजीव अधिकारियों ने उस हाथी को बेहोश कर सुबह वहां से हटा दिया।