मुंबई में सामने आये कोविड-19 के 279 नये मामले

राष्ट्रीय
Spread the love
Facebook
Twitter
Linkedin
Pinterest
Whatsapp

मुंबई, नौ सितंबर (ए)। मुंबई में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 279 नये मामले सामने आये और एक मरीज की मौत हो गयी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने यह जानकारी दी।

देश की इस वित्तीय राजधानी में अब कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,58,189 हो गयी है जबकि मृतकों की तादाद 16,282 तक पहुंच गयी।

इस महानगर में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के 200 से अधिक मामले सामने आये। सोमवार को यहां 210 नये मामले सामने आये थे और पांच मरीजों ने जान गंवायी थी।

फिलहाल महानगर में 2780 मरीज उपचाराधीन हैं। मंगलवार को 313 मरीज संक्रमणमुक्त हुए। यहां अबतक 7,36,584 मरीज ठीक हुए हैं।

सोमवार को शहर में 31,585 कोविड जांच की गयी है। अब तक 1,17,16,068 नमूनों का परीक्षण हो चुका है।

शहर में फिलहाल 13 भवन सील हैं। किसी भी भवन को तब सील किया जाता है जब वहां पांच या पांच से अधिक मामले सामने आते हैं। शहर में कोविड-19 मरीजों के स्वस्थ होने की दर 97 फीसद है।

Facebook
Twitter
Whatsapp