यमुना उफान पर, दिल्ली के मंत्रियों ने लिया राहत उपायों का जायजा

राष्ट्रीय
Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (ए) दिल्ली सरकार के मंत्रियों – आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने यमुना नदी का जलस्तर 207.83 मीटर पर पहुंचने के मद्देनजर राहत उपायों का जायजा लिया। इससे पहले यमुना नदी में 45 साल पूर्व जलस्तर 207.49 मीटर पर पहुंच गया था। .

राहत एवं बचाव अभियानों की तैयारी का आकलन करने के लिए राजस्व मंत्री आतिशी ने मयूर विहार और मिलेनियम डिपो में बाढ़ राहत शिविरों का दौरा किया तथा प्रभावित लोगों से बातचीत की।.

FacebookTwitterWhatsapp