यूएई में भ्रामक वीडियो क्लिप प्रसारित करने के आरोप में 10 लोगों पर मुकदमे दर्ज करने का आदेश

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

दुबई: 15 मार्च (ए) ईरान में युद्ध के कारण क्षेत्रीय तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने सोशल मीडिया मंच पर भ्रामक और मनगढ़ंत सामग्री वाले वीडियो क्लिप प्रसारित करने के आरोप में विभिन्न देशों के 10 नागरिकों को गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ तत्काल मुकदमा शुरू करने का आदेश दिया है।

देश की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘अमीरात समाचार एजेंसी’ (डब्ल्यूएएम) द्वारा जारी एक बयान में यूएई के अटॉर्नी जनरल डॉ. हमाद सैफ अल शम्सी ने कहा कि क्षेत्रीय घटनाक्रम के मद्देनजर डिजिटल मंचों की निरंतर निगरानी के बाद यह कार्रवाई की गई है। अटॉर्नी जनरल ने आरोपियों की राष्ट्रीयता का खुलासा नहीं किया