खंडवा: 22 नवंबर (ए)।) मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के एक सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के बिस्तर पर आवारा कुत्तों के लेटे होने का वीडियो वायरल होने के बाद एक कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह घटना किल्लौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की है।