सरपंच का चुनाव लड़ने की जिद में पिता ने बेटे-बहू को कार से कुचलकर मार डाला

राष्ट्रीय
Spread the love

जयपुर: 14 अक्टूबर (ए) राजस्थान के चूरू जिले में सरपंच का चुनाव लड़ने को लेकर परिवार में हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपनी गाड़ी से बेटे और बहू को कथित तौर पर कुचलकर मार डाला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और वाहन जब्त कर लिया गया है।