सैफई में मंगलवार को होगा मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार

राष्ट्रीय
Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp

लखनऊ, 10 अक्टूबर (ए) समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके पैतृक गांव सैफई में किया जाएगा। पार्टी ने यह जानकारी दी।.

सपा ने अपने आधिकारिक हैंडल से किए गए ट्वीट में बताया, ‘‘आदरणीय नेताजी का आज दिनांक 10 अक्टूबर को सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को सैफई ले जाया जा रहा है। कल दिनांक 11 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे सैफई में अंतिम संस्कार होगा।’’.

FacebookTwitterWhatsapp