मुजफ्फरपुर/हाजीपुर: 13 सितंबर (ए) बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में रविवार सुबह एक निजी स्कूल के सामने मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की और फरार हो गए। वे फिरौती के तौर पर 50 लाख रुपये की मांग करने वाला एक नोट भी छोड़ गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मुजफ्फरपुर की पुलिस उपाधीक्षक (पश्चिम) सुचित्रा कुमारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
