कीव: तीन सितंबर (ए) यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा ने बृहस्पतिवार को भारत को एक वैश्विक शक्ति बताते हुए कहा कि उनका देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उस अपील का स्वागत करता है, जिसमें उन्होंने अंतहीन युद्ध समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की है।
मॉस्को और कीव के मध्य बढ़ते तनाव के बीच द्विपक्षीय बातचीत के लिए यूक्रेन पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात के दौरान सिबिहा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘यूक्रेन कूटनीति के लिए तैयार है।’’
