अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर निशाना,सड़क, बिजली नहीं तो नए उद्योग कहां लगेंगे?

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love
Facebook
Twitter
Linkedin
Pinterest
Whatsapp

लखनऊ,23 अगस्त एएनएस। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कहा कि विधानसभा चुनाव-2022 सपाइयों को पूरी गंभीरता से लेना होगा। भाजपा चुनाव में धांधली की तैयारी में है। झूठे फर्जी आरोप लगाकर समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की साजिशें होने लगी है। पार्टी संगठन को बूथस्तर तक मजबूत बनाकर हम भाजपा की साजिशों का मुकाबला कर सकेंगे।अखिलेश रविवार को पार्टी मुख्यालय में प्रमुख नेताओं के साथ संगठनात्मक और राजनीतिक मसलों पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गरीब, पिछड़ों, दलित और अल्पसंख्यकों के प्रति भाजपा का रवैया द्वेषपूर्ण हैं। किसान की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है।

भाजपा सरकार ने मंहगाई बढ़ाई है। सामाजिक सद्भाव की जगह समाज में विभाजन की खाई चौड़ी की है। विकास अवरूद्ध है। बुनियादी सुविधाएं बाधित हैं। सड़क, बिजली नहीं तो नए उद्योग कहां लगेंगे? आरक्षण समाप्त करने की साजिशें हो रही हैं। पंचायतों में आरक्षण खतरे में है। विधान सभा और विधान परिषद के अधिवेशन में भाजपा ने अपनी तानाशाही से लोकतांतिक व्यवस्था की गरिमा गिराने का काम किया।

उन्होंने विधायकों और पार्टी नेताओं से कहा कि गांव-गांव में चौपाल लगाकर समाजवादी सरकार की उपलब्धियां बताते रहें। कार्यकर्ता अपने बीच जिम्मेदारियां बांटकर जनता से संवाद स्थापित करें। पार्टी पूरी मजबूती से भाजपा की साजिशों का मुकाबला करेगी। भाजपा ने विधानमंडल की बैठक में आनन-फानन में विधेयक पास कराकर सदन की गरिमा से खिलवाड़ किया है। उसे विपक्ष के लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन में कतई संकोच नहीं है। बैठक में राजेंद्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, रामसुंदर निषाद, एसआरएस यादव, आनंद भदौरिया, शशांक यादव, उदयवीर यादव, वासुदेव यादव, डा. राजपाल कश्यप, सुनील सिंह साजन, संजय लाठर, राजेश यादव, रामजतन राजभर, अरविंद कुमार सिंह, रामवृक्ष यादव, संतोष यादव सनी, राकेश यादव राम अवध यादव आदि थे।

Facebook
Twitter
Whatsapp