अमित शाह ने असम को बाढ़ मुक्त करने के लिए पांच साल का समय मांगा

राष्ट्रीय
Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp

गुवाहाटी, आठ अक्टूबर (ए) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में बाढ़ की शाश्वत समस्या का पूर्ण समाधान करने के लिए शनिवार को पांच साल का समय मांगा और कहा कि सरकार प्राकृतिक आपदा को इतिहास का हिस्सा बनाने का प्रयास कर रही है।.

यहां पार्टी के नवनिर्मित प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि इस समय एक महत्वाकांक्षी बाढ़ मुक्त परियोजना तैयार की जा रही है।.

FacebookTwitterWhatsapp