अमेरिका ने अपने नागरिकों से पश्चिम एशिया छोड़ने का आग्रह किया

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

यरूशलम: दो अगस्त (ए) अमेरिका ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव और “जटिल सुरक्षा स्थिति” के बीच शनिवार को अपने नागरिकों से पश्चिम एशिया छोड़ने का आग्रह किया।

यरुशलम और पश्चिम एशिया के विभिन्न देशों की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों ने एक जैसे सुरक्षा अलर्ट जारी किए, जिसमें अमेरिकी नागरिकों को पश्चिम एशिया में यात्रा करने को लेकर चेतावनी दी गई।

यह परामर्श ऐसे समय में जारी किया गया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर और हमले करने की धमकी दी है।

दोनों देशों के बीच तनाव और संघर्ष जारी है। अमेरिका ने ईरान पर हमले किए हैं और तेहरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों तथा क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है।

अमेरिकी परामर्श में कहा गया है, ‘पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकियों को सावधानी बरतनी चाहिए और अधिक सतर्क रहना चाहिए। उन्हें उड़ान रद्द होने, समय-समय पर हवाई क्षेत्र बंद होने और संभावित यात्रा बाधाओं के लिए तैयार रहना चाहिए।’