जोरहाट: 28 मार्च (ए)
) असम के जोरहाट जिले में शनिवार को हुए एक धमाके में बच्ची सहित दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।जोरहाट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शुभ्रजीत बोरा ने बताया कि यह विस्फोट कस्बे की राजामैदाम न्यू कॉलोनी में एक कबाड़ व्यापारी के किराए के मकान में हुआ, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।