असम में बाढ़ की स्थिति बदतर हुई, करीब 1.2 लाख लोग प्रभावित

राष्ट्रीय
Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp

गुवाहाटी, 21 जून (ए) असम में बाढ़ की स्थिति बुधवार को और बदतर हो गई तथा सैलाब से 10 जिलों के तकरीबन 1.2 लाख लोग प्रभावित हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।.

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के मुताबिक, बक्सा, बरपेटा, दरांग, धेमाजी, धुब्री, कोकराझार, लखीमपुर, नलबाड़ी, सोनितपुर और उदलगिरी जिलों में बाढ़ की वजह से 1,19,800 लोग प्रभावित हैं।.

FacebookTwitterWhatsapp