आम आदमी पार्टी के महेश खिची दिल्ली के अगले महापौर चुने गए

राष्ट्रीय
Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp

नयी दिल्ली, 14 नवंबर (ए) आम आदमी पार्टी (आप) के महेश खिची को बृहस्पतिवार को दिल्ली का अगला महापौर चुन लिया गया।

राष्ट्रीय राजधानी में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले मिली यह जीत सत्तारूढ़ पार्टी का मनोबल बढ़ाने वाली है।अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी की ओर से मैदान में उतरे दलित उम्मीदवार खिची ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किशन लाल को मात्र तीन मतों के मामूली अंतर से हराया।

खिची को 133 मत मिले, जबकि लाल को 130 वोट मिले। दो मत अवैध घोषित किए गए।

कांग्रेस के आठ पार्षदों ने मतदान प्रक्रिया में भाग नहीं लिया। उपमहापौर के चुनाव के लिए डाले गए मतों की गिनती जारी है।

आप और भाजपा के बीच लंबे समय तक चले वाकयुद्ध के कारण अप्रैल से स्थगित हुए चुनावों में कांग्रेस ने मतदान प्रक्रिया का बहिष्कार किया। कांग्रेस ने महापौर के लिए वर्तमान में प्रस्तावित संक्षिप्त कार्यकाल के स्थान पर पूर्ण कार्यकाल की मांग की थी।

Facebook
Twitter
Whatsapp