जकार्ता: 13 सितंबर (एपी) इंडोनेशिया के यात्री पोत से जावा सागर में संपर्क टूटने के बाद बचावकर्मियों ने रविवार को उसकी तलाश शुरू कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इस पोत पर 240 लोग सवार हैं और वह पूर्वी जावा से बोर्नियो द्वीप पर स्थित दक्षिण कालीमंतान जा रहा है।
