ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने अमेरिका से बातचीत से इनकार किया

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

दुबई: दो मार्च (ए) ईरान के नए नेतृत्व से बातचीत को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दिए गए संकेतों के बीच एक शीर्ष ईरानी सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि वे वाशिंगटन से बातचीत नहीं करेंगे।

ट्रंप ने रविवार को संकेत दिया था कि वह ईरान के नए नेतृत्व से बातचीत के लिए तैयार हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी ने कहा है कि ईरान अमेरिका के साथ किसी तरह की बातचीत नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं है और ईरान अपने हितों की रक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई जारी रखेगा. यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका की तरफ से नए नेतृत्व के साथ बातचीत की संभावना जताई जा रही थी.