सियोल: 16 फरवरी (एपी) उत्तर कोरिया ने सोमवार को कहा कि उसने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में रूस की तरफ से लड़ने और प्राण गंवाने वाले देश के सैनिकों के परिजन के लिए प्योंगयांग में एक नया आवासीय परिसर तैयार किया है।
यह कदम उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की ओर से युद्ध में मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने का नया कदम है।
