लखनऊ, 17 दिसंबर (एएनएस ) उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में कल से लेकर आज तक हल्की बारिश हुई जबकि शेष स्थानों पर मौसम आमतौर पर शुष्क रहा।
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को एक बयान में बताया कि सर्वाधिक 24.6 डिग्री सेल्सियस तापमान गोरखपुर में जबकि सबसे कम तापमान बरेली में 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग ने मौसम शुष्क रहने और कुछ स्थानों पर कोहरा छाये रहने का अनुमान जताया है।
