नयी दिल्ली: 15 अक्टूबर (ए) कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीट बंटवारे को लेकर नाराजगी जाहिर किए जाने के बाद बुधवार को कहा कि उनका महागठबंधन में स्वागत है और उनके आने से विपक्षी गठजोड़ मजबूत होगा।
कुशवाहा की नाराजगी के बारे में पूछे जाने पर राज्यसभा सदस्य सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उपेंद्र कुशवाहा का महागठबंधन में स्वागत है। उनके आने से हम और मजबूत होंगे। पहले भी स्वागत किया था, अब भी स्वागत करते हैं।”