उ. कोरिया, रूस का सैन्य सहयोग संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों का उल्लंघन: अमेरिका, सहयोगी देशों का आरोप

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

संयुक्त राष्ट्र: 30 मई (एपी) अमेरिका और उसके 10 सहयोगी देशों ने कहा है कि रूस और उत्तर कोरिया के बीच सैन्य सहयोग संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का खुला उल्लंघन है और इससे रूस को यूक्रेन के शहरों पर मिसाइल हमले बढ़ाने में मदद मिली है।

रूस ने उत्तर कोरिया पर लगाए गए प्रतिबंधों की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विशेषज्ञों के पैनल द्वारा निगरानी जारी रखने के प्रस्ताव के खिलाफ मार्च 2024 में वीटो का इस्तेमाल किया था। इसके बाद उत्तर कोरिया पर प्रतिबंधों की निगरानी के लिए अमेरिका और 10 अन्य देशों ने हाथ मिलाया था और उन्होंने बृहस्पतिवार को जारी अपनी पहली रिपोर्ट में रूस एवं उत्तर कोरिया पर ये आरोप लगाए।