नयी दिल्ली: 25 फरवरी (ए)
पुलिस को हत्या में महिला के पति का हाथ होने का संदेह है।
पुलिस को हत्या में महिला के पति का हाथ होने का संदेह है।
पुलिस ने बताया कि यह घटना चंदन पार्क इलाके में हुई, जहां महिला और उसके तीन बच्चों के शव उनके घर के अंदर मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला के पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और तीनों बच्चों का गला काट दिया और मौके से फरार हो गया।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की एक टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों को घटनास्थल पर भेजा गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मौत के सही कारण का पता लगाया जा सके। अधिकारी ने कहा, “मामले की जांच जारी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।”