नयी दिल्ली: पांच फरवरी (ए)
) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक जिम और फिटनेस सेंटर की आड़ में युवा महिलाओं को ‘शोषण और जबरन धर्मांतरण’ के लिए निशाना बनाते हुए एक ‘संगठित रैकेट’ चलाये जाने की शिकायत के मद्देनजर केंद्र सरकार, सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी किये हैं।
मामले की कार्यवाही से यह बात सामने आयी है।