कांग्रेस छोड़ने के एक दिन बाद अर्जुन मोढवाडिया और अंबरीश डेर भाजपा में शामिल

राष्ट्रीय
Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp

गांधीनगर: पांच मार्च (ए) कांग्रेस की गुजरात इकाई के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अर्जुन मोढवाडिया कांग्रेस से इस्तीफा देने के एक दिन बाद मंगलवार को पार्टी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर के साथ राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

दोनों नेता कई अन्य लोगों के साथ यहां भाजपा के प्रदेश मुख्यालय ‘कमलम’ में पार्टी में शामिल हुए। भाजपा की गुजरात इकाई प्रमुख सी आर पाटिल ने उन्हें भाजपा की टोपी और पट्टा देकर पार्टी में शामिल किया।

FacebookTwitterWhatsapp