किसानों के भारत बंद को लेकर प्रशासन सतर्क: मेरठ से सपा विधायक रफीक अंसारी घर में नजरबंद

उत्तर प्रदेश मेरठ
Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp

मेरठ,07 दिसम्बर (एएनएस )। किसानों के भारत बंद को लेकर पुलिस-प्रशासन ऐक्शन में है। इस बीच मेरठ से सपा विधायक रफीक अंसारी के घर पर रविवार देर रात पुलिस पहुंची और उन्हें घर में ही रहने का फरमान जारी किया । विधायक का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें घर में नजरबंद रहने को कहा है। जबकि पुलिस ने नजरबंद करने से इंकार किया है।

विधायक ने कहा कि सीओ कोतवाली और थानाध्यक्ष आए और कहा कि शासन का आदेश है। 8 दिसंबर तक घर में ही रहना होगा। दो पुलिस अधिकारियों को भी घर पर तैनात कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों के आंदोलन को सरकार पुलिस के दमन चक्र से कुचलना चाहती है। सपा इसका कड़ा विरोध करती है। उधर, देर रात तक 8 दिसंबर के भारत बंद को देखते हुए पुलिस अधिकारियों की देर रात तक बैठक जारी रही। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसान आन्दोलन के मद्देनजर सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने सभी जिलों के प्रशासन को संवाद बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश में पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में सड़कों पर जाम न लगने पाए। मुख्यमंत्री योगी ने नोएडा, गाजियाबाद क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

FacebookTwitterWhatsapp