कृषि बिल पर बोले अखिलेश यादव- किसानों के साथ धोखा हुआ, यह बड़ी साजिश है

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp

लखनऊ, 18 सितम्बर एएनएस। कृषि से जुड़े तीन विधेयकों को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीनों बिल को किसान के खिलाफ बड़ी साजिश करार दिया है। उन्होंने आज कहा कि बिल के माध्यम से किसानों के साथ धोखा हुआ है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, ‘ये बिल किसान विरोधी हैं और किसानों के साथ बड़ी साजिश है। आज के दिन हमारी अर्थव्यवस्था को किसी ने बचाया था तो किसान और खेती ने। अब खेती पर बड़े-बड़े उद्योगपतियों की नजर है, जिससे हमारा किसान मजदूर बनकर रह जाएगा। ये बिल लाकर किसानों के साथ धोखा हुआ है।’ हाल ही केंद्र सरकार ने पहली तिमाही के जीडीपी के आंकड़े जारी किए थे। इसी अवधि में पिछले साल के मुकाबले जीडीपी वृद्धि दर में -23.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। सभी सेक्टर में नकारात्मक ग्रोथ थी। एक मात्र कृषि क्षेत्र ही था, जिसमें 3 प्रतिशत से अधिक की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई थी।

FacebookTwitterWhatsapp