नयी दिल्ली: एक सितंबर (ए) राष्ट्रीय राजधानी में पांच सितंबर को कॉकरेच जनता पार्टी (कॉजपा) द्वारा इंडिया गेट से जंतर-मंतर के पास जय सिंह मार्ग स्थित पुलिस मुख्यालय तक मार्च निकालने की घोषणा के मद्देनजर नयी दिल्ली जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि प्रस्तावित मार्च से पहले एहतियाती कदम के तौर पर दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ बैरिकेड भी लगाए गए हैं।
