मॉस्को: एक अप्रैल (एपी) रूस का एक सैन्य विमान उसके कब्जे वाले क्रीमिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार चालक दल के छह सदस्य और 23 यात्री मारे गए। रूसी समाचार एजेंसियों ने देश के रक्षा मंत्रालय के हवाले से बुधवार तड़के यह जानकारी दी।
खबरों के अनुसार, एएन-26 सैन्य परिवहन विमान क्रीमिया प्रायद्वीप के ऊपर एक निर्धारित उड़ान पर था और मंगलवार शाम करीब छह बजे सेना का विमान से संपर्क टूट गया। क्रीमिया को रूस ने 2014 में यूक्रेन से अपने कब्जे में ले लिया था।
