गांधी जयंती पर तमिलनाडु के राज्यपाल, मुख्यमंत्री स्टालिन, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय
Spread the love
Facebook
Twitter
Linkedin
Pinterest
Whatsapp

चेन्नई/पुडुचेरी, दो अक्टूबर (ए) तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि और मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने सोमवार को महात्मा गांधी को उनकी 154वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने यहां एग्मोर स्थित सरकारी संग्रहालय में महात्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में गांधी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने नफरत के खिलाफ संघर्ष किया और समाज में शांति सुनिश्चित की।

मुख्यमंत्री ने नफरत मिटाकर ‘सभी के भारत’ की स्थापना का आह्वान किया।

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने इस अवसर पर मंत्रियों, विधायकों और स्वतंत्रता सेनानियों समेत अन्य लोगों के साथ महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस दौरान हिंदू, ईसाई और मुस्लिम धर्मों के नेताओं ने अपनी-अपनी पवित्र पुस्तकों के अंश पढ़े। भारतीय पालकलाई कूडम के दलों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये।

मुख्यमंत्री ने इसके बाद तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के. कामराज की 48वीं पुण्य तिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Facebook
Twitter
Whatsapp