छत्तीसगढ़ में 13 साल की लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा छत्तीसगढ़
Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp

कोरबा: 23 अगस्त (ए) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 13 वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने कृष्णा यादव को गिरफ्तार किया है।उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को बालिका के परिजन पुलिस थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बालिका जब स्कूल से घर लौट रही थी, तब एक व्यक्ति ने उसे घर तक लिफ्ट देने की पेशकश की और नकटीखार के जंगल के करीब सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। इस दौरान शहर में अलग-अलग स्थानों पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। जांच के दौरान आरोपी की पहचान कृष्णा यादव के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसके संभावित ठिकाने पर छापेमारी की गई। इस बीच पुलिस को सूचना मिली की आरोपी कृष्णा भैसमा बाजार में छुपा हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि सूचना के आधार पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगा। बाद में पुलिस दल ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी कृष्णा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और लैगिंक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

Facebook
Twitter
Whatsapp