डेमोक्रेटिक पार्टी की अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में बड़ी जीत, कांग्रेस के दोनों सदनों में बहुमत हासिल,ट्रंप को झटका

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

वाशिंगटन: चार नवंबर (एपी) अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी ने ऊपरी सदन सीनेट के साथ-साथ निचले सदन प्रतिनिधि सभा में भी बहुमत हासिल कर लिया है जो वाशिंगटन में रिपब्लिकन पार्टी के नेतृत्व वाले शासन को करारा झटका है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ कांग्रेस में विरोध के एक नए दौर की शुरुआत है।

मंगलवार को हुए मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की यह जीत महंगाई, ईरान के साथ युद्ध और सरकार में भ्रष्टाचार को लेकर चिंताओं के प्रति उनकी गहरी नाराजगी दर्शाती है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने टेक्सास से लेकर आयोवा और न्यू हैम्पशायर तक कई राज्यों में अपने प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से हराया। इनमें वे राज्य भी शामिल हैं जहां दो साल पहले ट्रंप ने भारी बहुमत से जीत हासिल की थी।

कांग्रेस के दोनों सदनों पर डेमोक्रेटिक पार्टी के नियंत्रण से ट्रंप के कार्यकाल के अंतिम दो वर्षों की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी और उनके एजेंडे को आगे बढ़ाने की राह में बाधाएं आने की आशंका है