ढाका के पास एक गैस लाइटर फैक्टरी में आग लगने से पांच लोगों की मौत

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

ढाका: चार अप्रैल (ए)) बांग्लादेश की राजधानी के पास गैस लाइटर बनाने वाली एक फैक्टरी में शनिवार को आग लग जाने के कारण कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दमकल सेवा एवं नागरिक सुरक्षा के अनुसार, यह आग ढाका के पास केरानीगंज के कदमतली इलाके में लगी।