तुर्किये ने हमले की साजिश रचने के आरोप में आईएस के कई संदिग्धों को हिरासत में लिया

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

इस्तांबुल: 26 दिसंबर (ए) तुर्किये की पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक साथ छापेमारी की कई कार्रवाई कीं और आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह के 100 से अधिक संदिग्ध सदस्यों को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इन संदिग्धों पर क्रिसमस और नववर्ष के समारोहों पर हमलों की साजिश रचने का आरोप है।