तेंदुए के हमले में महिला की मौत

राष्ट्रीय
Spread the love
Facebook
Twitter
Linkedin
Pinterest
Whatsapp

देहरादून, 25 जनवरी (ए) उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के देवलथाल क्षेत्र में सोमवार को तेंदुए ने हमला कर एक महिला को मार डाला।

पिथौरागढ़ के उपप्रभागीय वन अधिकारी नवीन पंत ने बताया कि हराली अगर गांव निवासी 40 वर्षीया सीमा देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ खेत में घास काट रही थी उसी वक्त तेंदुए ने उनपर हमला किया।

तेंदुआ महिला को कुछ मीटर दूर तक घसीटता ले गया लेकिन साथी महिलाओं द्वारा शोर मचाए जाने पर उसे छोड़कर जंगल में भाग गया। तेंदुए के हमले में बुरी तरह घायल सीमा की कुछ देर बाद ही मौत हो गई।

वन अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में पिछले तीन महीने में तेंदुए के हमले में यह तीसरी मौत है।

Facebook
Twitter
Whatsapp