दक्षिणी दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, करीब 50 दुकानें जलकर खाक

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 15 मार्च (ए)) दक्षिण दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित नेचर बाजार में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब 50 दुकानें जलकर खाक हो गईं और बड़े पैमाने पर आग बुझाने का अभियान चलाया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अग्निशमन विभाग के अनुसार, आग लगने की सूचना सुबह 7:37 बजे मिली। सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। अब तक इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।