नई दिल्ली,05 नवंबर एएनएस। देश में बीते 24 घंटो के दौरान कोरोना वायरस के 50,209 नए पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 83,64,086 हे गए हैं।इसके साथ ही बीते 24 घंटे में कोरोना मरीजों की मौत की संख्या में भी इजाफा हुआ है। कल 704 मौत की खबर सामने आई है।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अब तक कोरोना के 1,24,315 मरीजों की मौत हो गई। वहीं अगर हम एक्टिव केस की बात करें ते यह 5,27,962 है। बीते 24 घंटे में इसमें 5,825 की कमी दर्ज की गई है। अभी तक देश में 77,11,809 मरीज या तो स्वास्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बीते 24 घंटे में ही 55,331 लोग स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे हैं।
