नवी मुंबई में पंजाब के भजन गायक पर हमला, 10 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

राष्ट्रीय
Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp

ठाणे: सात दिसंबर (ए) पंजाब के 45 वर्षीय भजन गायक पर नवी मुंबई में हमला किया गया, जिसके बाद 10 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पंजाब के गुरदासपुर के निवासी लकविंदर सुरजीत सिंह पर शुक्रवार शाम को वाशी में पनवेल-सायन रोड पर हमला किया गया, जब वह जुईनगर से मुंबई हवाई अड्डा जा रहे थे।अधिकारी ने कहा, ‘आरोपियों ने उनके वाहन को रोका और लोहे की रॉड व दरांती से उन पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी 2017 में मारे गए एक व्यक्ति के परिजनों को गायक द्वारा समर्थन दिए जाने नाराज थे। हम मामले की जांच कर रहे हैं। दो संदिग्धों की पहचान हैप्पी सिंह (35) और जसपाल सिंह (42) के रूप में हुई है।”उन्होंने बताया कि आरोपियों ने लकविंदर सिंह को पिस्तौल व रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया और फिर उन्हें तथा उनके एक साथी को घटनास्थल पर छोड़कर भाग गए।

नवी मुंबई के पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘लखविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती हैं। हमने करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने, बंधक बनाने, मारपीट और अन्य आरोपों में भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया

Facebook
Twitter
Whatsapp