नहाने गए सात लड़के-लड़कियां नदी में डूबे, पांच की मौत

उत्तर प्रदेश फतेहपुर
Spread the love
Facebook
Twitter
Linkedin
Pinterest
Whatsapp


फतेहपुर, 07 जून (ए)। यूपी के
फतेहपुर जिले के मातिनपुर गंगा घाट में मंगलवार को नहाने गये सात लड़के-लड़कियां गंगा में डूब गए। ग्रामीणों और गोताखोरों ने तुरंत उनकी तलाश शुरू की, लेकिन तब तक पांच की मौत हो गई थी। दो अन्य लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में तीन लड़कियां और दो युवक शामिल हैं।
सोमवार को मातिनपुर निवासी अमीरे की बेटी की शादी थी, फतेहपुर से बारात गई थी। मंगलवार दोपहर शादी समारोह में शामिल कई लड़के लड़कियां गंगा नहाने गए थे। इनमें से दो युवक डूबने लगे तो बाकी उनको बचाने के लिए गहरे में चले गए। इनमें से सात लड़के-लड़कियां डूब गए। शोर मचने पर पास मौजूद ग्रामीणों और गोताखोरों ने इनकी तलाश शुरू की, तब तक दो लड़कियों और दो युवकों की मौत हो चुकी थी। तीन को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया लेकिन रास्ते में एक और किशोरी की मौत हो गई। दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Facebook
Twitter
Whatsapp